27 मई 2012 - 19:30

इराक के सूबा अंबार में सड़क किनारे बम विस्फोट हुआ है जिसमें कई श्रद्धालू घायल तथा 4 शहीद हो गये घायलों में से 3 की स्थिति चिंता जनक बनी हुई है

इराक के सूबा अंबार में सड़क किनारे बम विस्फोट हुआ है जिसमें कई श्रद्धालू घायल तथा 4 शहीद हो गये घायलों में से 3 की स्थिति चिंता जनक बनी हुई है। इराक़ी सूत्रों ने बताया कि सड़क किनारे लगा बम उस समय फट गया जब वहां से तीर्थयात्रियों की बस गुज़र रही थी। इराक़ी सूत्रों का कहना है कि घायलों में तीन की स्थिति चिंताजनक है,जिन्हें अस्पताल पहुँचाया गया है। इराकी पुलिस अधिकारी के अनुसार घायलों में तीन बच्चियां भी शामिल हैं। इससे पूर्व भी इसी क्षेत्र में पिछले बुधवार को एक यात्री बस को निशाना बनाया गया था जिसमें तीन लेबनानी तीर्थयात्री शहीद और दस घायल हुए थे।इन विस्फ़ोटों के पीछे वहाबी आतंकियों का हाथ होने की आशंका है जिनका विश्वास है कि उनके अतिरिक्त समस्त मुस्लिम समुदाय काफ़िर है और उनकी हत्या अनिवार्य है। .......166